{"_id":"58499dd54f1c1b732a448648","slug":"live-training-of-eye-care-given","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेत्र चिकित्सा का दिया लाइव प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सा का दिया लाइव प्रशिक्षण
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सद् गुरू नेत्र चिकित्सालय की ओर से डा. अग्निशका बॉम्रिटर को सम्मानित करते डा.बीके जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सालय में बाल नेत्र से सम्बधित दो दिवसीय अंतर राष्ट्रीय कार्यशाला हुई । जिसका शुभारंभ कार्यशाला के मुख्य अतिथि यूएस के इंटरनेशनल अफेयर्स कमेटी आफ अमेरिकन एसोसिएशन फ ार पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डा. एरिक बाथम आल ने किया।
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डा. इलेश जैन ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को होने वाली मोतियाबिंद, समलवायु एवं कार्निया के रोगों के बारे में आए हुये चिकित्सकों ने वीडियो ग्राफ ी एवं प्रशिक्षण के माध्यम से सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया।
अत्याधुनिक तकनीकि से आंखों की शल्य क्रिया के बारें में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों में होने वाले जन्मजात अंधेपन एवं उसकी सर्जरी के बारे में लाइव वीडियो के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डा. एरिक बाथम कहा कि जिस तरह परिवार के सभी सदस्य कार्य करते हैं उसी तरह हम लोग भी नेत्र चिकित्सा के माध्यम से जनहित का कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला में नेत्र विज्ञान एवं अनुसंधान के लिये सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की ओर से डा. अग्निशका बॉम्रिटर, डा. एन्ड्रिया मॉलिनरी, डा. लिंडा लारेंस, नम्रता शर्मा ,डा. मिंस मॉन्टी एवं डा. सन्तोष होनावर को सद्गुरू अवार्ड से सम्मानित किया गया।