फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   life needs love

जीवन यात्रा प्रेम के साथ ही होती है पूरी

Mon, 23 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 23 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
life needs love
moorari bapu - फोटो : अमर उजाला
जो किसी पर फिदा नहीं होता, उसका इस दुनिया में कोई खुदा नहीं होता’’ प्रेम ही परमात्मा है। जीवन की जो यात्रा है। प्रेम के साथ हीपूर्ण होती है। यह दिव्य वचन दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर चित्रकूट में चल रही राम कथा में संत मोरारी बापू ने कहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भरत धर्म है। भरत जी के नियम, व्रत का वर्णन नहीं किया जा सकता। इस धर्मनगरी से दुनिया को रामराज्य का संदेश दिया जाये, यहॉ की पवित्र भूमि से दिया जा सकता है। रामचरित मानस जैसा बिन साम्प्रदायिक दुनिया में कोई ग्रंथ नहीं। शासन को इसे हर घर में देना चाहिये।
विज्ञापन



सोमवार को बापू ने कहा कि भगवान राम भी हमेशा भरतजी के गुण गाते थे। उनका मानना था कि जिस अंदाज में भरत ने भाई प्रेम का उदाहरण दुनिया के सामने रखा है उससे सबको सबक लेना चाहिए। सिर्फ कथा श्रवण ही न करें बल्कि उसके आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रयास करें तो यह सफलता दिलाती है। जब तक इंसान भगवान के प्रति समर्पण और प्रेम का भाव नहीं रखेगा तब तक उसे जीवन में सफलता नहीं मिलेगी। प्रेम कई तरह के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 प्रेम मां का सबसे अमूल्य होता है उसी तरह भक्त का भगवान के प्रति प्रेम होने से मां जैसा ही विश्वास होता है। बापू की नौ दिवसीय रामकथा का आकर्षण सांस्कृतिक संध्या भी है। कथा के दौरान रात्रि को कत्थक नृत्यांगना सितारा देवी के पुत्र कत्थक नृत्यक विशाल कृष्ण एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई।उन्होंने कहा िक ऐसी कला को बढ़ावा मिलना चाहिए। कलाकार को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed