{"_id":"68ebfc404c6928e2a3069b57","slug":"less-than-50-percent-candidates-appeared-at-eight-centers-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-122042-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आठ केंद्रों पर 50 प्रतिशत से कम परीक्षार्थी उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आठ केंद्रों पर 50 प्रतिशत से कम परीक्षार्थी उपस्थित
Mon, 13 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-17- परिचय- केंद्र के अंदर परीक्षा देने जाने के लिए समय होने का इंतजार करते परीक्षार
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य प्रखर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर हुई। इस बार 50 प्रतिशत से कम परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में पंजीकृत 3672 परीक्षार्थियों में से 1839 ने परीक्षा दी, जबकि 1833 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1827 परीक्षार्थी उपस्थित और 1845 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए एवं बी), गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय, कृषक इंटर कॉलेज, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर, गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी और त्यागी इंटर कॉलेज ऐचवारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय पर गेट खोले गए और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जी.एन., एसपी अरुण कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।