फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard died in the grip of train

ट्रेन की चपेट में आए तेंदुए की मौत

Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard died in the grip of train
फोटो-7- मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के टिकरिया मारकुंडी रेललाइन ट्रेन से कटने के बाद पड़ा तेंदुआ का शरी? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के मारकुंडी-सतना ट्रैक पर रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र के पास एक तेंदुआ ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रैकमैनों की सूचना पर चित्रकूट व सतना जिले की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। तेंदुए का सिर, शरीर से अलग हो गया था। टीम ने शव को मारकुंडी वन रेंज कार्यालय भिजवाया। मंगलवार को पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन

रानीपुर वन्य जीव विहार के पास मारकुंडी वन रेंज में मुंबई हावड़ा रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर डॉट पुल नंबर सात के पास रविवार की देर रात सतना से मानिकपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में एक तेंदुआ आ गया। ट्रेेन से टकराते ही तेंदुए का धड़ रेल पटरियों के बीच लगभग 20 मीटर के रेंज में तितर बितर हो गया जबकि शेष हिस्सा भी पटरी के दूसरी ओर पड़ा रहा। पेट्रेालिंग कर रहे ट्रैकमैनों ने इसकी जानकारी मारकुंडी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद मारकुंडी वन क्षेत्र के रेंजर रमेश यादव, मझगवंा आरपीएफ प्रभारी हरफूल सिंह भदाला आदि रात लगभग एक बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तेंदुए के अवशेष को एकत्र कर वनकर्मी मारकुंडी वनरेंज कार्यालय ले गए। वहीं सोमवार सुबह डीएफओ कैलाश प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक जांच पड़ताल के दौरान रेल पटरियों के बीच तेँदुए के खाल के टुकड़े, बाल व शरीर के अन्य अंगों को एकत्र किया गया। चित्रकूट वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि रेलवे विभाग को पत्र लिखकर इस वन क्षेत्र में ट्रेेनोें से जंगली जानवरोें को बचाने के लिए कहा जाएगा। घटनास्थल के पास ही रेलवे का डाट पुल है। जिसे ग्रामीणों ने अन्ना मवेशी के चलते झाड़ियों से बंद कर दिया था। ऐसे में संभावना है कि यदि यह पुल मार्ग खुला होता तो शायद तेंदुआ नीचे से ही उस पार चला जाता। वह रेल ट्रैक की ओर न जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मंगलवार को कानपुर चिडियाघर के डॉ. आरके सिंह के अलावा चित्रकूट के चार डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed