फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard attack on laborer engaged in tendu leaf plucking

तेंदू पत्ता तुड़ान में लगे मजदूर पर तेंदुए का हमला

Fri, 20 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on laborer engaged in tendu leaf plucking
फोटो-13- तेंदुए के हमले से घायल मजदूर। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। नाले में पानी पीने आए तेंदुए ने तेंदू पत्ता तोड़ने में लगे मजदूर पर हमला कर दिया। अनुसुइया निवासी रामजस माली शुक्रवार की सुबह अन्य मजदूरों के साथ जूरी नाले के पास के जंगल के पेड़ से पत्ता तुड़ान कर रहा था। उसी दौरान तेंदुआ नाले के पास पानी पीने जा रहा था।
विज्ञापन

तेंदुआ को देखकर मजदूर भागने लगा तो उसने हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग लाठी डंडे व फरसा लेकर लोग दौड़े। भीड़ को देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। रामजस के गर्दन व चेहरे पर चोट लगी है। भीड़ देख तेंदुआ भाग निकला। घायल को जानकी कुंड अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जल स्रोतों के पास आते हैं हिंसक जानवर
गर्मी में जल स्रोतों के आसपास हिंसक जानवर आते रहते हैं। कई अन्य जानवर भी पानी की तलाश में शहर तक आ जाते हैं। मानिकपुर मारकुंडी व मंदाकिनी किनारे अनुसुइया गुप्तगोदावरी के पास अक्सर तेंदुए आते हैं। एक हिरन तो पानी की तलाश में जिला मुख्यालय तक आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed