फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lekhpal suspended for showing alive person as dead, enquiry committee constituted

Chitrakoot News: जिंदा को मृतक दिखाने वाला लेखपाल निलंबित जांच कमेटी गठित

Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for showing alive person as dead, enquiry committee constituted
चित्रकूट। जिंदा को मृतक दिखाकर करोड़ों की जमीन का फर्जी वरासत करने के मामले में लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया। जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की है। मंडलायुक्त ने डीएम से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

तहसील कर्वी के सीतापुर निवासी कल्लू उर्फ कन्नू कुशवाहा ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि खतौनी की नकल निकलवाने पर पता चला कि बेशकीमती जमीन को गांव निवासी कुट्टू रैकवार ने 1959 में मेरे मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर करीब एक बीघा जमीन अपने नाम वरासत करा लिया है। उसने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने बिना मौके पर गए ही झूठी रिपोर्ट लगा दिया था। इस पर वरासत की गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुट्टू रैकवार ने न्यायालय में जो कागजात जमा किया है।
उसमें पिता की मृत्यु 1959 में दिखाई है, जबकि कुट्टू के आधार कार्ड में जन्मतिथि 1966 दर्ज है। अब सवाल यह है कि पिता की मौत के सात साल बाद बेटा कैसे हो गया। इसका मतलब तहसील के अधिकारियों ने फर्जी तरीके से वरासत की है। मामले को अमर उजाला ने शुक्रवार 31 जनवरी के अंक में जिंदा को मृतक दिखाकर करोड़ों की जमीन कराई वरासत नामक शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed