{"_id":"60dcb1888ebc3ebf1f1f2934","slug":"left-parties-protest-against-inflation-chitrakoot-news-knp6374786182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। वामपंथी दलों के महंगाई विरोधी राष्ट्रव्यापी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जिला कचहरी से तहसील पहुंचे। सभा को संबोधित किया और सरकार को जमकर कोसा।
सीपीएम के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों की रोजीरोटी पर संकट है। जनता की मदद करने के बजाय मोदी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम भी बढ़ा चुकी है। इससे महंगाई 11 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। सभा का संचालन करते हुए अमित यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को पांच राज्यों के चुनावों के बाद पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में की गयी समूची वृद्धि को एकमुश्त रद्द करना चाहिए। नौनिहालों को शिक्षा से दूर, बेरोजगारों को रोजगार से दूर कर पहले नोटबंदी फिर रेलबंदी और अब जुबानबंदी कर हिटलरशाही का रास्ता अपना रही है। स्मार्ट मीटर लगाने के बहाने किसानों के ट्यूबवेलों से होने वाली सिंचाई को भी महंगी करने जा रही है। सीपीआई के चंद्रपालपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित मजदूरों के लिए घोषित एक हजार मासिक सहायता सभी पंजीकृत या अपंजीकृत मजदूरों को देना चाहिेए। सभा के बीच में नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष ने महंगाई पर गीत गाकर वाहवाही लूटी।
इस मौके पर राजेंद्र कुमार, दादूराम, हनुमान, जगदीश विश्वकर्मा, श्रीपाल प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह, रामू, अमरनाथ, शिव भजन, बेलिया, भानमती, कलमतिया, अरुण पाल, रमेश, देशराज, बुद्धविलास, प्रेमनारायण, सुरेश, राजाराम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------