फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leaders of corrupt parties should be in jail or on bail: Nadda

भ्रष्टाचारी दलों के नेता जेल में या बेल पर : नड्डा

Fri, 10 May 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leaders of corrupt parties should be in jail or on bail: Nadda
चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस, सपा, बसपा और आप को भ्रष्टाचारी दल बताते हुए कहा कि इनके कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन का काम भ्रष्टाचारी बचाओ और परिवारवाद बढ़ाओ है। भाजपा विकसित भारत योजना पर काम कर रही है। केंद्र की 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना से बुंदेलखंंड की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1:23 बजे हेलीकाॅप्टर से चित्रकूट पहुंचे। लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं गिनाईं। कहा कि देश तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की ठान चुका है।
विज्ञापन

विपक्षी दल जातिवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, वोट बैंक व दंगे की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रही है। हमारे यहां हर प्रतिनिधि को अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना होता है, यह पहले नहीं होता था। आज भारत विश्व में पिछलग्गू देशों में नहीं है। अमेरिका व यूरोप के देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई, जबकि भारत 11 से 3 नंबर पर आ गया है। 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आ गए हैं। दवा निर्यात मामले में भारत विश्व में दूसरे नंबर है। 2014 से पहले यूपी बीमारु राज्य कहा जाता था, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी नेता अब नस्लवादी टिप्पणी करने लगे हैं। चमड़ी के आधार पर क्षेत्रवाद फैलाया जा रहा है, जो निंदनीय है। बुंदेलखंड के विकास के काम प्राथमिकता से हो रहे हैं। केन-बेतवा गठजोड़, डिफेंस कॉरिडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे विकास का प्रतिबिंब है। धर्मनगरी में अब डकैतों का भय नहीं है। तीर्थक्षेत्र में विकास के तमाम काम हो रहे हैं। अब व्यापारी यहां पलायन नहीं बल्कि निवेश कर रहा है। इस मौके पर भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल व राज्य मंंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। इस जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी आना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। मंच से कई बार उनका नाम भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed