{"_id":"3e1a45e265cd80c4b523580743b96848","slug":"lawyers-for-the-officers-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने फूंका अफसरों का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने फूंका अफसरों का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 12 Mar 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की हत्या से जिले
विज्ञापन
के वकीलों में जबर्दस्त आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संघ भवन में सभा की।
इसमें हत्याकांड की निंदा की। इसके बाद में वकीलों ने जुलूस निकाला। प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए वकील ट्रैफिक चौराहे पहुंचे। यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के पुतले फूंके।
बुधवार को इलाहाबाद की जिला कचहरी में दरोगा ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे यहां के वकीलों में भी जबरदस्त आक्रोश है।
वकील की हत्या के विरोध में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। बैठक का संचालन सचिव शारदा प्रसाद यादव ने किया।
सभा में अधिवक्ताओं ने मृत अधिवक्ता की आत्मा की शांति और संघ सदस्य हरीनारायण सिंह के पिताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद में वकील जुलूस की शक्ल में प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए ट्रैफिक चौराहे पहुंचे। यहां पर काफी देर तक नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों के पुतले फूंके। वकीलों की हड़ताल के कारण वादी भी परेशान रहे।
वकीलों ने अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण द्विवेदी की हड़ताल का भी समर्थन किया। कहा कि लक्ष्मीनारायण के खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी है। अधिकारियों ने साजिश कर यह मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता तब तक संघर्ष करेंगे जब तक लक्ष्मीनारायण को न्याय नहीं मिल जाता।