{"_id":"73cc8131bf3d161a7ab20ad7ccd6aecd","slug":"lawyers-duty-is-to-work-for-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वकील का काम जनता की सेवा करना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वकील का काम जनता की सेवा करना’
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील का काम जनता की सेवा करना है, अर्थ कमाना नहीं। अधिवक्ता जनता की नि:स्वार्थ भाव, लगन और कर्मठता से सेवा करता है। ये बात शनिवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार राज बहादुर सिंह यादव ने कही। उन्होंने नए अधिवक्ताओं को प्रेरित किया कि वे अपने वरिष्ठ साथियों से मार्गदर्शन लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा वकील अपने अधिकारियों और मुवक्किल का सम्मान करें। लड़ाई-झगड़े और विवाद से वकीलों की गरिमा और स्वाभिमान कम होता है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे एक लिखित पत्र दें, जिससे वह मुख्यमंत्री कोष से वकीलों के लिए टीनशेड मुहैया कराने के लिए धन आवंटित करा सकें। वकीलों द्वारा राजस्व न्यायालय की स्थापना पर मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्ताह में दो बार कमिश्नरी राजस्व न्यायालय लगवाने का शासन से अनुरोध करेंगे। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला ने कहा कि वह निष्ठापूर्वक बार एसोसिएशन के हित में और जनता की सेवा, वकीलों के हितार्थ काम करेंगे। महासचिव सुशील मिश्र ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारीगण, विभिन्न नेतागण, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उधर पत्रकारों से बातचीत में अपर महाधिवक्ता ने कहा कि वह किसानों के हितों के लिए और ग्रामीण, गरीब को सस्ता सुलभ न्याय कैसे मिले, इसके लिए सरकार को सुझाव देंगे। मांग करेंगे कि किसानों के हितों को देखते हुए अलग से एक्ट लाया जाए।
विज्ञापन