फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lathi-charged punishment on innocent students

निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दंडित हो

Mon, 25 Sep 2017 11:35 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 25 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lathi-charged punishment on innocent students
सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राआेें पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

सोमवार को सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनोज यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओें ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि बीएचयू की छात्राएं छेड़खानी की घटना को लेकर शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रही थी। जिन पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कुलपति ने जबरन छात्राओं से छात्रावास खाली करवाया है। छात्राओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच कर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर छात्र सभा के  संजय सिंह, उज्जवल गुप्ता, आलोक चौहन, राहुल, विमल पटेल, शाहरूख खान, हीरालाल यादव, रजत दुबे, रोहित कुमार, चुक्कन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed