{"_id":"604cf7c48ebc3ec44635b127","slug":"land-worship-done-for-the-construction-of-the-bridge-in-the-banganga-river-chitrakutt-news-knp61743454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाणगंगा नदी में पुल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाणगंगा नदी में पुल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद आरके सिंह पटेल।
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। बाणगंगा नदी में पुल के निर्माण के लिए शनिवार को राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल ने भूमि पूजन किया। पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा।
भरतकूप में महादेवन-नागपुरवा को जोड़ने के लिए बाणगंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। राज्यमंत्री और सांसद ने विधि विधान से पूजा पाठ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिक से अधिक पुल व सड़कों का निर्माण करा रही है। ताकि ग्रामीण आसानी से आवागमन कर सकें।
महादेवन-नागपुरवा मार्ग पर पुल के निर्माण से कई गांवों को लाभ होगा। इसके साथ ही मप्र की सीमा मेें भी आने जाने में सहुलियत मिलेगी। सांसद ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर विकास कार्य करा रही है।
विज्ञापन
यहां पर पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, रामबाबू गुप्त, भरतकूप मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद गर्ग, भगवानदीन त्रिपाठी सहित सेतु निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
11.54 करोड़ की लागत से तैयार होगा पुल
भरतकूप। बाणगंगा नदी में नाबार्ड योजना के माध्यम से महादेवन-नागपुरवा मार्ग पर पुल का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 120.68 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर है, जो करीब 1154.14 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। इसके अलावा अतिरिक्त संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 400 मीटर है।
इसकी लागत 72.80 लाख रुपये है। पुल बनने से रसिन ग्राम सभा के अंतर्गत मजरा महादेव, नागरपुरवा, श्यामडांड, हरदीपरवा, तमरार, जोगिया, मखलूपुरवा, मौहा, कछार आदि गांवों के साथ ही मध्य प्रदेश से चित्रकूट जाने में आसानी होगी।