फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lakhs of devotees will dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees will dip on Makar Sankranti
बाजार में शकरकंद खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए जिले में तैयारियां पूरी की ली गई हैं। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने के लिए लाखोें श्रद्धालु सुदूर क्षेत्र से पहुंच चुके हैं। तीर्थ स्थल भरतकूप में पांच दिवसीय मेला में दुकान सज गईं। इस वर्ष मकर संक्रांति के दूसरे ही दिन गणेश चतुर्थी का पर्व होने से महिलाओं ने बाजार से खरीददारी की।
विज्ञापन



 मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर रामघाट सहित शहर की नदियों किनारे बने घाटों की सफाई नगर पालिका के कर्मियों ने सफाई की। भरतकूप में लगने वाले पांच दिवसीय मेला की भी तैयारी पूरी की गई।
विज्ञापन



मेला स्थल पर सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं।  राजापुर, मऊ में यमुना नदी के बने घाटों में भी बड़ी संख्या मेें श्रद्धालू डुबकी लगाएंगे। इसके लिए तैयारियां की गई है। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मजिस्ट्रेटाें ंकी तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वही मकर संक्र ांति पर्व के दूसरे दिन रविवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने शकरकंद सहित पूजन सामग्री खरीदी। इसके पूर्व शुक्रवार को घरों में लोेगों ने लोहड़ी का पर्व मनाकर पकौड़ी व दही बड़े का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed