फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lakhs of devotees donated lamps for bathing in Mandakini river

लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान का किये दीपदान

Thu, 04 Nov 2021 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees donated lamps for bathing in Mandakini river
फोटो-8- रामघाट किनारे रंगोली सजाकर दीपदान करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दिवाली मेला में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया और रामघाट पर दीपदान किया। इससे मंदाकिनी नदी रोशनी के बीच हिलोरे मारने लगी। रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर धर्मनगरी में दीपदान के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। दीपावली अमावस्या पर्व पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान कर मत्ग्येंद्र शंकर भगवान का जलाभिषेक कर कामदगिरि की परिक्रमा की। इसके बाद चित्रकूट परिक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करने पहुंचे। यूपी-एमपी सीमा पर बसी धर्मनगरी में लगने वाले पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से धर्मनगरी आए।
विज्ञापन

कामद्गिरी परिक्रमा मार्ग पर गुरुवार को भारी भीड़ रही। इससे मेले में भीड़ को संभालने में अधिकारियों को खासी मेहनत करनी पड़ी। मेला क्षेत्र में चारो तरफ श्रद्धालुओं का जत्था ही जत्था दिखाई दिया। जय श्रीराम से धर्मनगरी गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन

दिवाली मेला की अमावस्या पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने भोर के समय मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इन्होंने रामघाट में दीपदान किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन किया। जब श्रद्धालुओं ने देवगंगा मंदाकिनी में दीपदान किया तो ऐसा लग रहा था मानो असंख्य तारे नदी में उतर आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बांस की बनी चौखट में एक साथ सैकड़ों दीपों को रखकर नदी में दीपदान किया। यूपी-एमपी क्षेत्र के पांच कोसी दीपदान मेला क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। खास कर रामघाट में नजारा शाम से अद्वितीय नजर आता है। जहां पर एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हुए मंदिर तक पहुंचे। कामद्गिरी की परिक्रमा लगाई।

फोटो-6- रामघाट किनारे मंदाकिनी नदी में जुटे लाखों श्रद्घालुओं की सुरक्षा में दूरबीन से निगरानी कर

फोटो-6- रामघाट किनारे मंदाकिनी नदी में जुटे लाखों श्रद्घालुओं की सुरक्षा में दूरबीन से निगरानी कर- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-5- चित्रकूट में दीपदान मेले में दिवाली के दिन परिक्रमा मार्ग पर भगवान कामदनाथ मंदिर में दर्श?

फोटो-5- चित्रकूट में दीपदान मेले में दिवाली के दिन परिक्रमा मार्ग पर भगवान कामदनाथ मंदिर में दर्श?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed