फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lack of facilities in Banke Siddha pilgrimage site

बांके सिद्ध तीर्थ स्थल में सुविधाओं का अभाव

Fri, 06 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Banke Siddha pilgrimage site
फोटो-1- शहर के पास पहाड़ पर स्थित बांके सिद्घ मंदिर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर से सटे सिद्धपुर गांव के पास स्थित प्राचीन बांके सिद्ध तीर्थ स्थल में सुविधाओं का अभाव है। मार्ग भी अधूरा है।
विज्ञापन

देवांगनाघाटी के पहाड़ में स्थित प्राचीन बांके सिद्ध तीर्थ स्थल में भगवान हनुमान सहित कई देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। गुफा में शैल चित्र भी बने हैं। इस स्थान को स्वामी गोमती दास की तपोस्थली भी कहा जाता है। इनकी भी मूर्ति स्थापित है। गुफा के अंदर पक्के कमरे हैं। यहां साधु-संत रहते हैं। इस स्थान के आसपास जंगल होने के साथ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। यह स्थान मुख्यालय से लगभग पांच किमी होने के कारण पर्यटकों के लिए सुगम हैं।
सिद्धपुर गांव से डामरीकृत मार्ग बनने के बाद भी चार सौ मीटर कच्चा रास्ता है। पुजारी ने बताया कि भगवान श्रीराम चित्रकूट आए थे तो संत बांके को आशीर्वाद दिया था। इसके बाद से ही यहां का नाम बांके सिद्ध पड़ गया। जिससे यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। जिला पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि बांके सिद्ध तीर्थ स्थान के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी शानू गुप्ता और रामबाबू गुप्ता ने मार्ग को पूरा करने, सीढ़ियों की मरम्मत, टिनशेड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed