फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lack of awareness among voters is troubling BLOs

Chitrakoot News: मतदाताओं में जागरूकता का अभाव, परेशान हो रहे बीएलओ

Thu, 27 Nov 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 27 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lack of awareness among voters is troubling BLOs
28 सीकेटीपी-5- परिचय- एसआईआर का काम करते बीएलओ । संवाद
चित्रकूट। एसआईआर अभियान में मतदाताओं में जागरूकता की कमी दिख रही। इस कमी के चलते बीएलओ परेशान हैं। उन्हें मतदाताओं के घरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक तो मतदाता उन्हें खोजे नहीं मिल रहे हैं, जो मिलते हैं, वो जानकारी देने के बाद भी सही से प्रपत्र भरते नहीं हैं। ऐसे स्थिति में यह लक्ष्य अर्जित करने में उन्हें सर्द मौसम में पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

गोकुलपुरी वार्ड के भाग 404 में कार्य कर रही बीएलओ प्रेमलता ने बताया कि उसके वोटर लिस्ट में 1058 मतदाता हैं। जिनको एसआईआर का पत्रक भरवाना है। मतदाताओं में जागरूकता का अभाव है। पत्रक देने के बाद भी वह जल्द नहीं देते हैं। बताया कि बीएलओ को एक दिन में 100 पत्रक भरने का लक्ष्य दिया जाता है। घर-घर जाने के बाद भी 100 पत्रक नहीं भर पाते हैं।
विज्ञापन

बीएलओ रामविलास ने बताया कि शंकर बाजार के भाग 404 में कुल मतदाता 1055 है। सुबह 10 से शुरू पत्रक भरवाने के लिए अभियान चलाते है। रात के आठ बज जाते हैं। बीएलओं जितेंद्र कुमार ने बताया कि शंकर बाजार के भाग संख्या 403 में कुल मतदाता 872 हैं। बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार करने आवश्यकता अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
इनसेट
जानकारी देने के लिए खुला कॉल सेंटर
चित्रकूट। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि मतदाओं को एसआईआर से संबंधित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कॉल सेंटर खोला गया है। जिसका उद्देश्य है कि मतदाओं में गणना प्रपत्र भरने, मतदाता सूची में नामांकन व आपत्तियां व सुझाव आदि से जुड़ी समस्याओं का निदान किया जा सके। यह काल सेंटर टोल फ्री नं 05198 , 298090 पर उपलब्ध है। जिसे 1950 पर पोर्ट कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed