{"_id":"6a1de184f1e9e3b89a0523aa","slug":"laborer-dies-after-getting-trapped-in-the-belt-of-a-crusher-machine-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131846-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: क्रशर मशीन के पट्टे में फंस कर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: क्रशर मशीन के पट्टे में फंस कर मजदूर की मौत
Tue, 02 Jun 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर स्थित क्रशर प्लांट में काम करते समय एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया। साथी उसको जिला अस्पताल से सतना लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई है।
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव निवासी सुदर्शन (50) करीब दो माह पहले सिद्धि विनायक स्टोन मिल में मजदूरी का काम करने आया था। रविवार की रात करीब 10 बजे काम करते समय वह मशीन के चल रहे पट्टे की चपेट में आ गया। पट्टे में हाथ फंसने से कई बार घूमने से वह घायल हो गया। मिस्त्री केशरी नंदन उसको लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर देखने से मना कर दिया। इस पर जिला अस्पताल लेकर गए, वहां से रेफर कर दिया गया, प्रयागराज के बजाय सतना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के एक बेटा, चार बेटी है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिला है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।