{"_id":"5f5cfbd48ebc3e57bc164d63","slug":"kuyen-me-mila-kishori-ka-shav-in-chiktrakoot-chitrakutt-news-knp582267348","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मऊ। तीन दिन पहले घर से गायब हुई किशोरी का शव गांव के ही कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के खनदेउरा गांव निवासी फूलन देवी (15) पुत्री रामचरण नौ सितंबर को घर से गायब हो गई थी। चाचा राकेश पुत्र रामसंवारे ने दस सितंबर को थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
किशोरी के पिता गैर प्रांत में मजदूरी करते हैं। इसके बाद से पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। शनिवार को घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कुएं में किशोरी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल खुदकुशी का मामला लगता है। कुएं में शव पानी से फूलने के बाद ऊपर आया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।