{"_id":"5f1881878ebc3e9f6311bdd3","slug":"krashar-mein-majadoor-par-chadha-lodar-maut-chitrakutt-news-knp572688464","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर में मजदूर पर चढ़ा लोडर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर में मजदूर पर चढ़ा लोडर, मौत
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र में गोंडा गांव के क्रशर मिल में लोडर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। क्रशर भाजपा के पूर्व सांसद का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक चालक को पकड़ा है।
भरतकूप के गोंडा गांव निवासी ट्रक चालक अरविंद कुमार ने बताया कि चचेरा भाई बिंदापुर निवासी नीरज यादव (18) पुत्र बाबूलाल उसके साथ बुधवार को क्रशर से गिट्टी लादने गया था। दोपहर को वह दोनों ट्रक में सो रहे थे। गिट्टी लदने के बाद नीरज ट्रक से उतरकर नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान वह लोडर की चपेट में आ गया। पैर पर लोडर चढ़ने से वह बेहोश हो गया। वह और लोडर मालिक उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर लोडर चढ़ाने का आरोप लगाया है। इलाकाई राजकिशोर ने बताया कि नीरज अरविंद के साथ भाजपा के पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी के क्रशर में गिट्टी लादने गया था। घटना की सही जांच होनी चाहिए। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि ट्रक चालक अरविंद को पकड़कर पूूछताछ की जा रही है। क्रशर भाजपा के पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी का बताया गया है। क्रशर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के मामा नत्थू ने बताया कि नीरज ट्रक या क्रशर में काम नहीं करता था। बुधवार को अरविंद उसे घर से बुला लाया था। मृतक पांच भाई व दो बहनों में चौथे नंबर का था।