फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kovid vaccination will be held again tomorrow

कल फिर होगा कोविड टीकाकरण

Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination will be held again tomorrow
चित्रकूट। संयुक्त जिला अस्पताल और तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित चार स्थलों में लगभग 1600 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण 22 जनवरी से प्रारंभ होगा। चारों टीकाकरण स्थलों में 80 से लेकर के 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण 22, 28 और 29 जनवरी को होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था, जिसमें कुल 122 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। बताया कि 22 जनवरी को संयुक्त जिला अस्पताल, सीएचसी रामनगर, मानिकपुर और मऊ में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि सीएचसी पहाड़ी, शिवरामपुर और राजापुर के अलावा जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 22 जनवरी को 1590 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिला अस्पताल, सीएचसी मानिकपुर और मऊ में टीकाकरण के लिए दो-दो टीमें लगाई गई हैं, जबकि रामनगर सीएचसी में केवल एक टीम ही टीकाकरण का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर कितने कर्मियों को लगेगा टीका
डॉ मुकेश पहाड़ी ने बताया कि जिला अस्पताल में 444, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में 435 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में 518 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में 193 सहित कुल 1590 स्वास्थ्य कर्मियों को 22, 28 और 29 जनवरी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed