{"_id":"5e6e73a18ebc3ea7c878ddc5","slug":"kisore-ka-apharan-chitrakutt-news-knp5505461122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से अपहरण कर हाथ पैर बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से अपहरण कर हाथ पैर बांधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। टेंपों से घर लौट रहे युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लूट लिया। हाथ पैर बांध रास्ते में फेंककर मौके से भाग निकले। युवक ने बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के अमानपुर निवासी नत्थू पुत्र छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि वह अपने मामा के घर नयागांव गया था। रात को लौटते समय रामघाट से टेंपों में बैठा उसमें पांच युवक पहले से बैठे थे। इसके बाद टेपों चालक सीतापुर से अमानपुर के रास्ते न जाकर शिवरामपुर मार्ग पर मोड़ गया। उसने टोका तो टेपों सवार युवकों ने उसके हाथ पैर बांध कर तमंचा लगा दिया। उसकी जेब में रखे साढे़ चार हजार रुपये व मोबाइल लूटकर सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी देंगे। इसके बाद वह किसी तरह राहगीरों की मदद से अपने घर पहुंचा। रविवार को पिटे युवक ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंंह ने बताया कि मामले में सीतापुर चौकी प्रभारी से पूरी जानकारी मांगी गई है।