फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kisan ka sandigdh halat me mila shav

चित्रकूटः किसान का संदिग्ध हालात में मिला शव

Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
kisan ka sandigdh halat me mila shav
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के गायत्री नगर निवासी किसान का खून से सना शव मऊ थाना क्षेत्र के झगराहट नहर के पास बाजरे के खेत में मिला। घटनास्थल से कुछ दूर किसान की बाइक और मोबाइल मिला है। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
विज्ञापन

मऊ निवासी किसान गुलाब सिंह चौहान (55) पुत्र अंगद सिंह चौहान शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे बाइक लेकर घर से हटवा गांव को निकले थे। शाम को सुरौंधा गांव के झगराहट नहर के पास बाजरे के खेत में उनका खून से लथपथ शव मिला। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी थाना अध्यक्ष तपेश मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पत्नी मायादेवी अपने दोनों पुत्रों के साथ वहां पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है। पुलिस को मौके से किसान की बाइक और मोबाइल मिला है। बडे़ बेटे रजोल ने बताया कि शव को देखकर यही लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि गांव जाते समय नहर के पास रास्ते में शौच क्रिया के लिए किसान गया होगा। घटनास्थल के साक्ष्य से ब्रेन हैमरेज से मौत की आशंका है। इसकी सही जानकारी तो पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, सिर्फ नाक से खून निकला है जो पूरे चेहरे और अन्य स्थान तक फैला है। इसकी जांच कराई जा रही है। मृतक की ससुराल मवईकला गांव है। वह मूलरूप से कौशांबी जिले के गांव शाहपुर निवासी थे। कई साल से मऊ में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed