{"_id":"60f06a738ebc3ebf587e823b","slug":"keep-the-hospital-wards-clean-chitrakoot-news-knp6403828194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के वार्डों की सफाई रखें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के वार्डों की सफाई रखें दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र को देखा। वार्ड में एक बच्ची भर्ती मिली। डीएम ने कहा कि बेड ठीक करा दें, जिससे छोटे बच्चे बेड से गिरें।
वार्ड-1 में चार मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि वार्डों में सफाई अति आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार की गंदगी न हो। पोषण पुनर्वास रसोईघर में बने स्टोर रूम को हटाकर कराएं। महिला टॉयलेट में स्वच्छता के निर्देश दिए।
आयुष्मान विभाग व औषधि वितरण आदि व्यवस्थाओं को देखा। वाह्य रोगी विभाग के अंतर्गत महिला वार्ड, पुरुष वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। कहा कि किसी भी दशा में गंदगी नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गुप्ता, अपर उप जिला अधिकारी आकांक्षा सिंह आदि चिकित्सक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर बैठक हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में सौ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य शासन से मिला है।
प्रति जोड़े 51 हजार के हिसाब से जिले को धनराशि मिली है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनकी शादियां इस माह में होना है और वह योजना के पात्र हों तो उनके आवेदन पत्र तत्काल भराकर कार्यक्रम संपन्न कराया जाए। कहा कि जिले में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराएं।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित करें। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम कर्वी पूजा यादव, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-