फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   keep patience in tough time

‘विपत्तियों के समय हौसला बनाए रखें महिलाएं’

Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो।अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
keep patience in tough time

स्थानीय गेस्ट हाउस में बुधवार को महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कुल सात मामले सामने आए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इन मामलों पर जल्द कार्रवाई होगी। कहा कि महिलाओं को विपत्तियों के समय भी हौसला बनाए रखना चाहिए।

विज्ञापन


महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में उजेरिया पत्नी जयलाल ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसको गांव के हीरामन यादव ने असलहों से लैस होकर धमकी दी। इस पर आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने अपर पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। गंज थाना राजापुर की रेखा देवी पत्नी स्व. गेदा सिंह ने शिकायत की कि उसने अपने हिस्से की पांच बीघे जमीन को रामदास को ठेके पर दिया था। अब गेहूं मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


अर्चना राठौर ने एएसपी से कहा कि आने वाले समाधान दिवस में इस मामले का निस्तारण करें। पंडरी मजरा डिलौरा सीतापुर निवासी एक महिला ने बताया कि पति एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर रहा है। इस पर उन्होंने महिला थानाध्यक्ष से मामले का निपटारा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोज कुमारी पुत्री स्व. रामसजीवन निवासी बकटा बुजुर्ग ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय बछरन भाग एक में प्रधानाध्यापिका है। आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी हरिशंकर और उमाशंकर आदि संपत्ति हड़पना चाहते हैं। पहाड़ी थाने में इसकी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर आयोग की सदस्य ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपी। सेमरदहा मानिकपुर की चंद्रप्रभा त्रिपाठी पुत्री शिवचरण त्रिपाठी ने शिकायत की कि उसके घर के सामने सेहन पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस पर एसओ बहिलपुरवा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं वार्ड दस की सभासद सविता पाठक ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति राजेश करवरिया पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। आयोग की सदस्य ने एसपी को निर्देश दिए कि वह इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी मामले आए हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस भी उनके साथ है, शिकायतें बताएं तो दूर होंगी।


जन सुनवाई के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी केके द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, उप जिलाधिकारी कर्वी रजनीश मिश्रा, सीओ मऊ अजय कुलश्रेष्ठ, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, सत्यनारायण पटेल, मायादेवी जायसवाल, मो. गुलाब खां, फराज खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed