{"_id":"60086d5b8ebc3e2c5359dec7","slug":"karvi-defeated-chaubepur-and-captured-the-shield-chitrakutt-news-knp607165598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्वी ने चौबेपुर को हराकर शील्ड पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्वी ने चौबेपुर को हराकर शील्ड पर किया कब्जा
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के बरवारा ग्राम पंचायत में बुधवार को सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने फीता काटकर वॉलीबाल मैच का उद्घाटन किया। मैच चौबेपुर और कर्वी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कर्वी की टीम ने चौबेपुर की टीम को 25-14 और 25-19 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने खिलाडियों से परिचय कर टॉस कराया। कर्वी की टीम ने टॉस जीतकर फील्ड की ओर से खेलने का निर्णय लिया। कर्वी टीम के कप्तान विक्की शर्मा व संदीप ने शानदार स्मैश मारे। चौबेपुर टीम के कप्तान सुशील कुमार ने भी कुछ अच्छे शाट खेले, लेकिन वह मुकाम पर नहीं पहुंच पाए।
बेस्ट ऑफ थ्री के मैच में कर्वी टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया। चौबेपुर टीम के सुशील कुमार, कमलेश वर्मा, प्रकाश मिश्रा, शिवबरन गर्ग, सुनील यादव, कृष्णकांत मिश्रा, सलमान खान, कृष्णमोहन गौतम, पंकज रजक और कर्वी टीम के संदीप कुमार, सुरेश द्विवेदी, राकेश चौधरी व सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।