फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur youth dies due to drowning in Mandakini

Chitrakoot News: मंदाकिनी में कानपुर के युवक की डूबने से मौत

Sun, 09 Jun 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 09 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur youth dies due to drowning in Mandakini
खोही (चित्रकूट)। दोस्तों के साथ दर्शन करने आए राजमिस्त्री की मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह कानपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर निवासी रंजीत शर्मा (32) वहीं के दोस्त सुधांशु मिश्रा (40) व पंकज मिश्रा के साथ रविवार को दर्शन करने आया था। सुधांशु ने बताया कि शाम छह बजे मंदिरों में दर्शन करने के बाद तीनों आरोग्यधाम स्थित मंदाकिनी नदी में नहाने आए थे। नहाते समय रंजीत का पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखा तो डूबने की आशंका हुई। काफी देर खोजने के बाद पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 15 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला और उसे जानकीकुंड अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रंजीत की दो साल पहले ही शादी हुई थी। नयागांव चित्रकूट मप्र थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed