फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur reached final after defeating Meerut

मेरठ को हराकर फाइनल पहुंची कानपुर

Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur reached final after defeating Meerut
फोटो- 10- अंतर्राज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर के गेंदबाज की गेंद पर बोल्ड हो गई मेरठ क - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर व मेरठ टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंतिम ओवरों में मेरठ के बल्लेबाज फ्लाप हुए तो कानपुर की टीम जीत गई। कल कानपुर का फाइनल में मुकाबला बरेली व हरियाणा की टीम के विजेता से होगा।
विज्ञापन

मंगलवार जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर कानपुर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। बल्लेबाज एकता सिंह 37, आरती सिंह 41, तृप्ति ने 12 रनों का योगदान दिया। मेरठ की गेंदबाज प्रियंका दो, वैदेही, रितू ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंत के पांच ओवरों में उनके चार विकेट गिर गए, जिससे पूरी टीम 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। कानपुर ने 20 रनों से मैच जीत लिया। बल्लेबाज वैदेही 16, नेहा 20, छाया व प्रियंका ने 10-10 रन बनाए। कानपुर की गेंदबाज आराधना ने दो, क्षमा सिंह एक विकेट प्राप्त किया। मैन आफ द मैच आरती सिंह रहीं।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, मुशर्रफ हुसैन, गोलू गुप्ता, मनोज गुप्ता, समीर खान ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, अंपायर रामचंद्र, करण, स्कोरर आशीष, कमेंटेटर शमशुल हाशमी, लोकेश सिंह, चंद्रप्रकाश करवरियां रहे। क्लब के प्रवक्ता आलोक यादव ने बताया कि आज महिला क्त्रिस्केट टूर्नामेंट बरेली बनाम हरियाणा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed