फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanhaiya was born in every home, congratulations were sung

Chitrakoot News: घर-घर जन्मे कन्हाई, बजी बधाई

Tue, 27 Aug 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya was born in every home, congratulations were sung
चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिरों और घर घंटा घड़ियाल बजने लगे। भक्तों ने हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकृष्ण बांकेबिहारी मंदिर, भागवत पीठ सहित कामगिरि प्रमुखद्वार, निर्मोही अखाड़ा, रामघाट स्थित भरतमंदिर, तुलसी पीठ, जानकीमहल, पंजाबी आश्रम, संतोषी अखाड़ा सहित अन्य स्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण की मूर्ति को गंगाजल, चंद्रामृत से मंत्रोउच्चारण के साथ स्नान किया। इसके बाद विधि विधान से पूजा पाठ कर आरती की। इस बीच घंटे घडिय़ाल गूंजते रहे। परिक्रमा मार्ग में बांकेबिहरी मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संत भालेंदु दुबे मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग में भागवतपीठ में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां भजन कीर्तन भी हुए। संत नवलेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेड़ी पुलिया के पास स्थित कृष्ण कुंज बिहार में इस्कॉन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महापर्व मनाया। हरीनाम संकीर्तन भक्तों ने प्रस्तुत की। शहर के नई बाजार स्थित धर्मशाला में राधा कृष्ण मंदिर, बल्दागंज स्थित बल्दाऊ मंदिर, शंकर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। घर घर झांकी सजाई गई। मानिकपुर कस्बा के स्थित स्कॉन मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ। राजापुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप, मानिकपुर क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed