{"_id":"5f5d00bd8ebc3e57c42f24e8","slug":"kabje-ki-shikayat-chitrakutt-news-knp5822810123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जमीन पर कब्जे की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जमीन पर कब्जे की शिकायत, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मडैयन गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्धा ने सात लोगों पर उसकी जमीन में कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है। बताया विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाने में नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के मडैयन तालातीर हालमुकाम गढ़चपा निवासी रनियादेवी पत्नी कलुआ ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि उनकी गांव की भूमि पर सात लोग योजनाबद्ध तरीके से कब्जा करने की फिराक में हैं। कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर लिया है। भूमि नंबर की जांच व नाप के बाद भी आरोपियों की वहां कोई भूमि नहीं निकलती है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है।
बताया कि उसने चार सितंबर को बहिलपुरवा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने संबधित थाने से मामले की पूरी जानकारी मांगकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।