फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kaamadagiree kee raj aur mandaakinee ka jal lekar ayodhya ravaana

कामदगिरी की रज और मंदाकिनी का जल लेकर अयोध्या रवाना

Fri, 31 Jul 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
kaamadagiree kee raj aur mandaakinee ka jal lekar ayodhya ravaana
अयोध्या रवानगी से पूर्व मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर कामदगिरी पर्वत की रज व मंदाकिनी के जल की पू - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में कामदगिरि पर्वत की रज और सती अनुसुइया के तपोबल से प्रकट मां मंदाकिनी का जल कलशों में लेकर साधु, संत और भाजपा नेता अयोध्या रवाना हो गए। भूमि पूजन को लेकर धर्मनगरी के साधु, संतों में खासी खुशी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंदाकिनी नदी किनारे साधु, संतों के साथ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि इकट्ठे हुए। सभी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर खुशी जताई। कामदगिरी पर्वत की रज और मंदाकिनी नदी का जल कलश में रखकर पूजा की गई। कलशों को लेकर भाजपा नेता जगदीश गौतम अपने वाहनों से अयोध्या रवाना हुए। कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपालदास, महंत दामोदर दास महराज, संत मोहित दास, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, तुलसी पीठ के आचार्य रामचंद्र दास, रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार चित्रकूट से अयोध्या रवानगी के बाद संत व भाजपा नेता राजापुर के श्रीतुलसी स्मारक स्थल पहुंचे। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली की रज व यमुना नदी का जल कलश में भरकर आगे रवाना हुए। इस मौके पर मनोज द्विवेदी, सुभाष अग्रवाल, शिवपूजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed