फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jip president's brother-in-law dies in road accident

सड़क दुर्घटना में जिपं अध्यक्ष के बहनोई की मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jip president's brother-in-law dies in road accident
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत कस्बे के पास तेज रफ्तार से जा रही बुलेरो ने सड़क पार कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के बहनोई को टक्कर मारी। इसके बाद रौंदते हुए चालक वाहन लेकर भाग निकला। यह देखते ही आस पास के लोगों ने पुलिस सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ने भागे वाहन समेत चालक को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रैपुरा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ पप्पू (43) पुत्र छंगू उर्फ शंभूलाल किसी काम से बाजार गये थे। वह वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के अशोक जाटव के बहनोई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह गांव के पास ही सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आई बुलेरो उन्हें रौंदते हुए निकल गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार हमराहियों के साथ पहुंचे और जिला अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह, भाजपा नेता सुनील पटेल जिला अस्पताल पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिजनों को ढंाढ़स बंधाया। परिजनों ने आरोपी चालक व वाहन को पक़ड़ने की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इस घटना को संज्ञान में लेकर रैपुरा थानाध्यक्ष को जल्द ही बोलेरो को चालक समेत पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उधर, इस घटना के बाद से रैपुरा थानाध्यक्ष के दोनों मोबाइल नंबर में आधे घंटे तक लगातार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। एक सीयूजी नंबर में इनकमिंग बंद बताता रहा जबकि दूसरा नंबर लगातार 40 मिनट तक व्यस्त बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed