फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jila purti officer par pareshan karne ka aarop

चित्रकूटः जिला पूर्ति अधिकारी पर परेशान करने का लगाया आरोप

Sun, 13 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
jila purti officer par pareshan karne ka aarop
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर तहसील क्षेत्र के सरधुआ कालूपुर के कोेटेदार ने जिला पूर्ति अधिकारी पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर परेशान करने का आरोप लगाया है। कोटेदार ने अधिकारी के सहयोगियों पर कार्रवाई से बचने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार को थाने में दी तहरीर में कोटेदार महेश प्रसाद ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक जिला पूर्ति अधिकारी व उनके सहयोगी उसकी दुकान पर कई बार जांच करने के लिए आ चुके हैं। सब कुछ सही होने के बाद भी दुकान निलंबित करने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनके सहयोगी जांच से बचने के लिए रुपये मांग रहे हैं। 21 व 24 अगस्त को इसी बावत परेशान भी किया गया। कोटेदार ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि इस कोटेदार के यहां जांच में तीन बिंदुओं पर कमी मिली है, जिसकी जांच क्षेत्रीय इंस्पेक्टर कर रहे हैं। कमियों के चलते कोटेदार कार्रवाई से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। उनके द्वारा किसी भी प्रकार के रुपये की मंाग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed