{"_id":"580123a24f1c1b210328df17","slug":"je-s-salary-stopped-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर जेई का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर जेई का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की बैठक हुई। डीएम ने एचटी लाइन के करंट से ग्राम अशोह में देवी विसर्जन के दौरान एक ग्रामीण की मौत के मामले में जेई का वेतन रोकने के आदेश एक्सईएन विद्युत को दिए। मनोरंजन कर निरीक्षक की प्रगति ठीक न मिलने पर उनके निलंबन के लिए पत्र शासन को लिखने को कहा है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने वाणिज्य कर, परिवहन, खनिज, विद्युत, आबकारी विभाग की सुस्ती मिलने पर निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने लक्ष्य को अगले माह तक पूर्ण करें। मनोरंजन कर विभाग की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और एडीएम को निर्देश दिए कि इन्हें निलंबित करने के लिए पत्र शासन का भेजा जाए। वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यदायी संस्थाओं से संपर्क कर टीडीएस की रिपोर्ट लें और 15 दिन में एडीएम इसकी समीक्षा करें।
विज्ञापन
उन्होंने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि एचटी लाइन से ग्राम अशोह में एक ग्रामीण की मौत हुई है। उस घटना के जिम्मेदार जेई का वेतन तत्काल रोका जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि स्टांप व निबंधन विभाग की जो धनराशि विभाग को आनी है, उसके संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन
एसडीएम को निर्देश दिए कि दीपावली के पूर्व टीम बनाकर खाद पदार्थों की जांच कराएं ओर दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है, इस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। दूध में मिलावट की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है। इसकी भी जांच कर नमून भरवाया जाए। अपने-अपने क्षेत्रों के देशी शराब के ठेकों पर छापा मारें, क्योंकि उन ठेकों से गांजा बिकने की शिकायतें आ रही हैं। अगर इसमें कोई साक्ष्य पाए जाएं तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में एडीएम विजय नारायण पांडेय व एसपी केके चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।