फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   JE's salary stopped, clerk suspended

जेई का वेतन रोका, लिपिक सस्पेंड

Wed, 14 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 14 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
JE's salary stopped, clerk suspended
राजापुर के हस्ता गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार को गांव भ्रमण में निकली डीएम मोनिका रानी के सख्त तेवर दिखे। दो गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद शिकायत के आधार पर जेई का वेतन रोकने और एक लिपिक को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही एनपीआरसी प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्ट, एक जेई पर लापरवाही की कार्यवाही और वार्ड ब्वाय का वेतन रोकने को भी कहा है।
विज्ञापन



     डीएम ने विकास खंड पहाड़ी के बिहरवां व हस्ता गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को चौपाल लगा कर  समस्याएं जानने के दौरान विकास कार्यों को भी परखा। जिसमें विद्युत समस्या पर क्षेत्रीय अवर अभियंता के मौके पर उपस्थित न होने पर वेतन रोकने, एनपीआरसी बिहरवा के प्रभारी  विवेक कुमार द्वारा अनुपस्थित अध्यापकों के बचाव व शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने एवं दायित्वों का निर्वहन न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने,
विज्ञापन


अवर अभियंता सिंचाई प्रयाग प्रसाद द्वारा नहरों का संचालन सही तरीके से न करने पर इनके खिलाफ  कार्रवाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहरवां में तैनात वार्ड ब्वाय  मोतीलाल द्वारा ग्रामीणों से पैसा लेने व दवा न देने की शिकायत पर वेतन रोकने और जननी सुरक्षा योजना का भुगतान एक साल से पड़ा होने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के लिपिक को सस्पेंड करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आशा का रजिस्टर भी देखा जिसमें गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण का अंकन ठीक न पाने पर उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिये। और टीकाकरण में यदि कोई बच्चा,गर्भवती महिला  छूट गयी  हो तो उसका टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम हस्ता में संपर्क मार्ग, बिजली वोल्टेज, नहर में पानी न आने व प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने पर उसे गिराकर दूसरी जगह बनवाने आदि की शिकायतों पर




ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह गांव की समस्याओं को ठीक कराया जायेगा।  गांव में नहर का पानी छह दिन में आ जायेगा पानी न आने पर  शिकायत करें जो लोग नहर बांधे हुए हैं। उनकी जानकारी देते रहे। ताकि उनके खिलाफ  कार्रवाई की जा सके। हस्ता गांव के प्रधान चंद्रभान त्रिपाठी ने 6 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया व ग्रामीणों ने नहर का पानी कई गांवों तक न आने शिकायत रखी। इस मौके पर जिले कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed