{"_id":"66c243a53dc3b87fbf0587f4","slug":"je-injured-in-road-accident-dies-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108954-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसे में घायल जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसे में घायल जेई की मौत
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। सडक़ दुर्घटना में घायल बिजली विभाग के अवर अभियंता करण सिंह की मौत हो गई। अवर अभियंता कानपुर के निवासी थे।
बिजली विभाग के उपखंड राजापुर के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 अगस्त को उपकेंद्र भदेदू बाइक से जाते समय केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय पेट्रोल पंप के पास सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए थे। बताया कि उनके दुर्घटना होने के कारण की जानकारी नहींं पता चली है। मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की जानकारी होने पर जिनको सीओ निष्ठा उपाध्याय ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया था।
सहायक अभियंता ने बताया कि इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए कानपुर ले गये। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वह हेलमेट पहने थे।