फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   JE did not return home, scared driver

नहीं लौटे जेई घर पहुंचा चालक, सहमा

Fri, 06 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
JE did not return home, scared driver
चित्रकूट। दिल्ली की सीबीआई टीम द्वारा युवती की खुदकुशी व अश्लील वीडियो वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले के पांचवें दिन भी सिंचाई विभाग के जेई न तो कार्यालय पहुंचे और न ही अभी घर लौटे हैं। विभागीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार जेई सीबीआई टीम के साथ आगे की जांच में शामिल हैं। उधर जेई का चालक घर लौट आया है, लेकिन बेहद सहमा हुआ है। इस मामले में वह कुछ बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता बीबी सिंह का वही जवाब रहा कि मामला जेई का निजी है, विभागीय नहीं है। फिर उन्होंने फोन नहीं उठाया। सोमवार को दिल्ली की सीबीआई के आठ सदस्यों की टीम मुख्यालय के सिंचाई विभाग कालोनी व एसडीएम कालोनी पहुंची थी। टीम ने विभाग के दो इंजीनियर को हिरासत में लेकर पुराने मामले में पूछताछ की थी। तीसरे दिन एई व चालक को घर भेज दिया, जबकि जेई को टीम अपने साथ प्रयागराज कुछ तथ्य जुटाने के लिए ले गई है। शुक्रवार को भी जेई रामभवन न तो कार्यालय पहुंचे और न अपने घर। जिससे स्पष्ट है कि अभी वह सीबीआई टीम के साथ ही हैं। चालक अभय कुमार घर पहुंचा तो परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर, जेई के परिजन जानकारी न मिलने से बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed