{"_id":"5e3b070b8ebc3ee5981dc669","slug":"jai-jai-sitaram-kept-echoing-during-the-kalash-yatra-chitrakutt-news-knp5427526165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के दौरान गूंजता रहा जय जय सीताराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के दौरान गूंजता रहा जय जय सीताराम
विज्ञापन
फोटो- 1- शिवरामपुर के लैना बाबा मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा शुरु होने के पूर्व निकली कलश यात्र
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर(चित्रकूट)। लैना बाबा तीर्थ स्थान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ। जिसमें पहले दिन कलश यात्रा निकाल भागवत कथा की शुरूआत की गई।
शिवरामपुर कस्बा स्थित लैना बाबा तीर्थ स्थल से शिवरामपुर कस्बे तक गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल रही। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह-जगह स्वागत व पूजन किया। जय जय सीताराम की आवाज गूंजती रही। पहले दिन भागवत कथा की शुरूआत की गई। नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता व व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कथा वाचक के मंच की पूजा की। कथा में आचार्य ज्ञानेंद्र महराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व की जानकारी दी। कहा कि भागवत कथा सुनने वाला भवसागर पार हो जाता है।
भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला के साथ ही श्री रामजन्म व हजारों कथाओं का वर्णन है। इस मौके पर स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महराज, लैना बाबा मंदिर के महंत राममिलन दास महाराज, प्रबंधक पीएन सिंह, रामबाबू गुप्ता, गोलू गुप्ता व राहुल आदि मौजूद रहे।