फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jabalpur defeated Dholpur by nine wickets

Chitrakoot News: जबलपुर ने धौलपुर को नौ विकेट से हराया

Wed, 25 Dec 2024 09:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur defeated Dholpur by nine wickets
चित्रकूट। नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप 2024 के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में जबलपुर ने धौलपुर को नौ विकेट से पराजित कर दिया। फाइनल मैच चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी व दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से ग्रामोदय विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को धौलपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की, अबी दिवाकर के 21, उत्कर्ष के 17 व विवेक के 16 रनों के योगदान से 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 102 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए जबलपुर के देवांश शुभम व आरव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जबलपुर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे साहिल लोधी के नाबाद 46 रन व अमनप्रीत के नाबाद 28 रनों के योगदान से निर्धारित लक्ष्य को केवल 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जबलपुर के साहिल लोधी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

जबलपुर के साहिल लोधी को टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन, धौलपुर के वंश को बेस्ट बॉलर व शिवम रंजन को बेस्ट फील्डर का खिताब मिला। जबलपुर के देवांश को चित्रकूट चैलेंज कप का मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट के बेस्ट अंपायर रोशन सेन, शिवकांत त्रिवेदी, वेद प्रकाश मिश्रा आशुतोष मिश्रा व बेस्ट कमेंटेटर सर्वेश निगम, मनोज मिश्रा व बेस्ट स्कोरर शशिभूषण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मध्य प्रदेश की नगर विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संयोजक कमलेश कुमार आदि ने पुरस्कार बांटे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed