फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   It seems that I will not be able to succeed in the exam... Woman swings on the noose by writing

Chitrakoot News: लगता है परीक्षा में सफल नहीं हो पाउंगी... लिखकर फंदे पर झूली महिला

Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
It seems that I will not be able to succeed in the exam... Woman swings on the noose by writing
चित्रकूट। कई प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर तकनीकी सहायक की पत्नी फंदे पर झूल गई। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं। कई परीक्षा पास नहीं कर पाई लगता है कि अब सफल नहीं हो पाउंगी। घर के कमरे में फंदे पर लटकी महिला का शव मकान मालिक ने देखा तो अवाक रह गया। इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पति-पत्नी ललितपुर जिले के निवासी हैं। घटना के समय महिला घर में अकेली थी पति दो दिन पूर्व गांव गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत शंकर बाजार में रमाकांत के किराये के घर में कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत बारौध थाना जाखलौन जिला ललितपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार को वह गांव गया था घर में उसकी पत्नी आकृति सिंह (26) अकेली थी। शुक्रवार को पति धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव गया था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि पत्नी से फोन पर बात भी की थी। शुक्रवार की सुबह जब फोन लगाया तो फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद दोपहर को उन्होंने मकान मालिक को फोन लगाकर पत्नी से बात कराने के लिए कहा, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह बात नहीं करा पाए। मकान मालिक ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो पत्नी दुपट्टे से फंदे पर झूली हुई है। तभी इस बात की जानकारी पति व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल गुलाब त्रिपाठी मय फोर्स ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसे सील कर दिया गया है।

पति ने बताया कि 18 मई 2022 को शादी हुई थी। वह डेढ़ वर्ष से कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात है। मृतका के चाचा तालाबपुरा जिला ललितपुर निवासी राघवेंद्र राजपूत का कहना है कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है और क्यों फंदे पर झूली लेकिन सुसाइड नोट मिला है। जिस पर यही लिखा है कि मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं, कई परीक्षा पास नहीं कर पाई लगता है कि अब सफल नहीं हो पाउंगी। पति ने बताया कि पत्नी नौकरी करना चाहती थी। कई परीक्षाओं में सफल न होने पर उसे आगे सफलता मिलने के लिए हौसला बढ़ाता रहता था लेकिन उसे आभास नहीं था कि पत्नी खुदकुशी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed