{"_id":"673cd5a07f675ed4b0001992","slug":"investigation-focused-on-50-out-of-8500-mobile-numbers-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111163-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 8500 मोबाइल नंबरों में 50 पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 8500 मोबाइल नंबरों में 50 पर टिकी जांच
विज्ञापन
चित्रकूट। व्यापारी की पुत्री की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या मामले में पुलिस के चार दिन बाद भी हाथ खाली हैं। 8500 मोबाइल नंबरों में 50 नंबरों को जांच टीम ने छांटा है। इनकी जानकारी की जा रही है। जांच में किशोरी की मां व भाई से दोबारा पूछताछ की गई लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकला है। छह जांच टीमों के पास कई सबूत मिले जिनका मिलान भी कराया जा रहा है लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश बाकी है। कई संदिग्धों से पूछताछ मंगलवार को भी जारी रही।
शुक्रवार की दोपहर को सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर मार्ग के निवासी गल्ला व्यापारी शिवनरेश अग्रहरि की 14 साल की पुत्री मुस्कान को उसके घर में चाकुओं से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय पुत्री घर में अकेली थी। आगे का दरवाजा बंद था जबकि आरोपी पिछवाड़ेे के रास्ते से भाग निकला। इस मामले में एसपी के निर्देश पर छह पुलिस टीमें जांच कर रहीं हैं। मंगलवार को जांच टीम ने 25 लोगों से पूछताछ भी की गई। दो और संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों को मृत किशोरी की मां मीनू देवी व भाई भोला के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार मां व भाई ने इनपर शक जाहिर नहीं किया है।
एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कई संदिग्ध सामग्री व जानकारी मिलने के बाद भी इनका घटना से मिलान नहीं हो पा रहा है। परिजनों से इसीलिए बार बार पूछताछ हो रही है कि जिस पर शक हो बताएं ताकि पुलिस की जांच उसी दिशा में आगे बढ़े। अभी इस मामले के खुलासे के लिए कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
उधर इस घटना के बाद सीओ सिटी राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह ने एसओजी टीम के पास बनकट, कसहाई, बंधोइन, नई दुनिया व बनवारीपुर मार्ग के कई स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल व पूछताछ की है।