फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Investigation committee formed in the inauguration of incomplete bridge

Chitrakoot News: अधूरे पुल के लोकार्पण मामले में जांच समिति गठित

Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed in the inauguration of incomplete bridge
चित्रकूट। जिले में बन रहे पुल व इनके एप्रोच मार्ग का काम अधूरा होने के बावजूद लोकार्पण की संस्तुति मामले में जांच समिति गठित की गई है। उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक ने भी मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गोबरिया तरौंहा मार्ग पर बन रहे पुल के दोनो ओर एप्रोच मार्ग पर काम अधूरा है। इसके अलावा कलवलिया टेरामार्ग, वाल्मीकि नदी पर पुल व संपर्क मार्ग, ऊर्चाडीह कल्याणगढ़ के निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र वायरल हुए हैं। विभाग के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार के हस्ताक्षर युक्त पत्र में इन कामों को पूर्ण दिखाकर लोकार्पण की संस्तुति की गई है। हांलाकि विभागीय अधिकारियों ने इन वायरल पत्रों को फर्जी व विभागीय व कुछ लोगों की साजिश बताया है। महाप्रबंधक व उप परियोजना प्रबंधक का कहना है निर्माण कार्य अभी जारी है। अमर उजाला के २३ व २७ जून के अंक में इसकी खबरें प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम अभिषेक आनंद और सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथलेश कुमार ने मामले को संज्ञान मेें लेकर जांच समिति गठित की है। बुधवार को महाप्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चार एसडीएम के साथ सात सदस्यीय जांच टीम डीएम ने गठित की है। इसके अलावा उन्होंंने खुद विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर एप्रोच मार्ग की जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed