फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions for preparing the list of convicted prisoners

दोष सिद्ध बंदियों की सूची तैयार करने के निर्देश

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions for preparing the list of convicted prisoners
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि बुधवार को जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा जेल अधिकारियों को समयपूर्व रिहा किए जा सकने वाले दोषसिद्ध बंदियों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेलर पीयूष पांडेय ने बताया कि वर्तमान में कुल 697 बंदी निरुद्ध है, जिसमें 635 पुरुष, 34 महिलाएं तथा 28 बंदी 18 से 21 वर्ष के हैं। अब तक कुल 104 विचाराधीन बंदी अंतरिम जमानत पर एवं 22 बंदी परोल पर छूटे हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि बंदियों की उचित देखभाल की जाए। उन्होंने पुरुष बंदी शैलेंद्र कुमार व उमेश तथा महिला बंदी मुन्नी व कमला से बातचीत की। मुन्नी ने बताया कि बच्चे को दूध, फल, बिस्कुट आदि प्रतिदिन दिया जाता है। उन्होंने जेलर को आवश्यक निर्देश दिए कि जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लिनिक पर विशेष रूप से ध्यान दे ताकि जेल में निरुद्ध बंदियों को समय से समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान 36 बंदी उपस्थित रहे। उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने के बाबत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed