{"_id":"5fa587638ebc3e9bda537ef2","slug":"instructions-for-notice-to-one-and-a-half-dozen-farmers-on-burning-straw-chitrakutt-news-knp592855573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुआल जलाने पर डेढ़ दर्जन किसानों को नोटिस के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुआल जलाने पर डेढ़ दर्जन किसानों को नोटिस के निर्देश
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसेन में कृषि विभाग एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। जिसमें धान हार्वेस्टर मशीन में एसएमएस न लगे होने से राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने मशीन को सीज कर दिया। लगभग डेढ़ दर्जन किसानों को पराली जलाने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
नायब तहसीलदार सरधुआ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरसेन के औचक निरीक्षण में लगभग डेढ़ दर्जन किसानों को पराली जलाने पर नोटिस देकर कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, कृषि विभाग के विजय राघव, वीके खरे, नागेंद्र प्रताप सिंह, रावेंद्र साहू ने बताया कि जिला उप कृषि निर्देशक टीपी शाही के निर्देशानुसार खरीफ की फसलों का सर्वे किया जाता है।
इसी क्त्रस्म में ग्राम पंचायत सुरसेन में लगभग डेढ़ दर्जन किसानों ने अज्ञानता के कारण हार्वेस्टर से धान की कटाई करा रहे थे। लेकिन, उस हार्वेस्टर में एसएमएस न लगा होने के कारण केवल धान की बाली ही कट रही थी और पुआल खेतों में छोड़ देते थे। इसी तकनीकी की कमी होने के कारण मैथूज खान पुत्र आरिफ मोहम्मद निवासी मोहम्मदपुर जनपद कौशांबी की हार्वेस्टर मशीन को सीज कर दिया गया है। बताया कि पराली का धुआं पर्यावरण को अशुद्ध करता है। जिसके कारण आने वाले मौसमों में बदलाव व स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। पराली ग्राम पंचायत में बने गौशालाओं में दान देकर गौवंशों के जीविकोपार्जन में सहयोग प्रदान करें। प्रभारी निरीक्षक राजापुर अनिल कुमार सिंह को हार्वेस्टर को अपनी सुपुर्दगी में लेकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।