{"_id":"68fe655f4520e32d650b0deb","slug":"inspector-resident-of-chitrakoot-died-in-an-accident-in-pratapgarh-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122494-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रतापगढ़ में हुए हादसे में चित्रकूट निवासी दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रतापगढ़ में हुए हादसे में चित्रकूट निवासी दरोगा की मौत
Sun, 26 Oct 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-12- परिचय- महानंद त्रिपाठी - फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट/राजापुर। सरधुवा कस्बा निवासी एक दरोगा की प्रतापगढ़ जिले में रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।वह महिला थाने में तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गई।
सरधुवा निवासी देवनंद त्रिपाठी ने बताया कि उसके बड़े भाई महानंद त्रिपाठी (57) करीब ढाई साल पहले प्रतापगढ़ जिले में तैनाती हुई थी। करीब एक साल से महिला थाना में तैनात थे। किसी विवेचना के लिए अपनी बाइक से अमेठी हाईवे बाईपास रोड में गडवारा की ओर जा रहे थे। सराय वीरभद्र गांव के पास पहुंचते ही सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पत्नी सुमन त्रिपाठी, पुत्र विपिन त्रिपाठी, पुत्री अर्चना त्रिपाठी व अंजली त्रिपाठी का रो रोकर बुरा हाल रहा।