फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Inspection of Kalinjar Fort, Brihaspati Kund Waterfall and Rock Gallery

Chitrakoot News: कालिंजर किला, बृहस्पति कुंड जलप्रपात व शैल चित्राशय का निरीक्षण

Wed, 01 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 01 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Kalinjar Fort, Brihaspati Kund Waterfall and Rock Gallery
फोटो 28 सीकेटीपी-13- परिचय- जिओ पार्क के लिए पाठा क्षेत्र में भ्रमण करते यूनेस्को की टीम के सदस
चित्रकूट।यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क विशेषज्ञ डॉ. अलीरेजा अमरी काजमी के नेतृत्व में आए विशेषज्ञों के दल ने मंगलवार को भू-पुरातात्विक और प्राकृतिक धरोहरों का गहन निरीक्षण किया। यह दौरा पहली अक्तूबर तक चलेगा, जो चित्रकूट को यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क के रूप में मान्यता दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन



यूनेस्को की टीम ने कालिंजर किला, नरैनी का टनटना पहाड़ (रिंगिंग बेल रॉक), बृहस्पति कुंड जलप्रपात व बृहस्पति कुंड शैल चित्राशय का निरीक्षण किया। यह स्थल चित्रकूट क्षेत्र की भूवैज्ञानिक और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं और जियो पार्क की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण हैं।कालिंजर किले के निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल साहू ने बताया कि किले की संरचनाएं जियो पार्क के लिए आदर्श है, क्योंकि ये भूवैज्ञानिक इतिहास को जीवंत रूप से दर्शाती हैं।
विज्ञापन

दल ने स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए सुझाव दिए। नरैनी के टनटना पहाड़ (रिंगिंग बेल रॉक) को डॉ. अलीरेजा अमरी कसजमी ने इसे भू-संगीत की संज्ञा दी और कहा कि यह पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव होगा। डॉ. अश्वनी अवस्थी ने सुझाव दिया कि ट्रैकिंग पथ विकसित कर इसे पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन स्थल बनाया जाए हालांकि, पहुंच की कमी और संरक्षण की आवश्यकता चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पति कुंड जलप्रपात को डॉ. अनिल साहू ने सतत विकास का प्रतीक बताया, क्योंकि यहां जल और वन्यजीव संरक्षण का संतुलन है। बृहस्पति कुंड आश्रम शैलाश्रय के निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों के दल ने पाया कि यहां प्राकृतिक गुफाओं और शैल आश्रय हैं। स्थानीय लोग इसे पिकनिक स्पॉट मानते हैं, लेकिन जियो पार्क का दर्जा इसे वैश्विक पर्यटन स्थल बनाएगा।


निरीक्षण के बाद डॉ. अली रेजा अमरी काजमी ने चित्रकूट की ये संरचनाएं यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क के सभी मानदंडों को पूरा करती हैं। इसके लिए वह यूनेस्को में जियो पार्क दर्जे के लिए सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed