{"_id":"6af8a052f99f536551037f5e","slug":"inspected-the-arrangements-at-the-ghats-for-chhath-puja-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138882-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छठ पूजा के लिए घाटों पर देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छठ पूजा के लिए घाटों पर देखीं व्यवस्थाएं
Sat, 14 Nov 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। छठ पूजा पर्व के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कंचन और अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट, सुंदरघाट और मंदाकिनी पुल घाट पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों को परखा। छठ पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
जल क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश मिले। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने को भी कहा गया। (संवाद)