फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Innocent killed by pickup collision

Chitrakoot News: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Innocent killed by pickup collision
राजापुर। घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी निवासी लल्लू की पांच वर्षीय पुत्री अंकिता गुरुवार की दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। मऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चाचा श्यामलाल ने बताया कि अंकिता गांव के ही आंगनबाड़ी में पढ़ती थी। वह चार बहनों व एक भाई में चौथे नंबर की थी। मां गुड्डन देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed