फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Innocent death due to fever, seven patients admitted due to vomiting diarrhea and diarrhea

Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, उल्टी दस्त व डायरिया से सात मरीज भर्ती

Wed, 26 Jul 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 26 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Innocent death due to fever, seven patients admitted due to vomiting diarrhea and diarrhea
चित्रकूट। उमस भरी गर्मी से संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ीं हैं। बुखार से मासूम की मौत हो गई, वहीं उल्टी-दस्त व डायरिया के सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में बुखार, उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के मछरिहा निवासी देवकुमार का 17 माह का पुत्र सिद्धार्थ को बुखार के चलते सोमवार की शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। इसके अलावा सीतापुर निवासी धर्मेंद्र (18), लौरी निवासी रम्मू (50), पथरा निवासी दुर्गा प्रसाद (30), भौंरी निवासी राघव (25), खोही निवासी प्रीती (24), गोपीपुर निवासी हंसराज की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व शिवरामपुर निवासी जीतू की दो वर्षीय पुत्री रीना को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed