{"_id":"69d3fd89760349472b0c3369","slug":"innocent-child-dies-by-drowning-in-a-pond-while-bathing-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129331-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नहाते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नहाते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत
Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सिकरो गांव में तालाब में नहाते समय पांच वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। मासूम का शव देर रात तालाब से खोज निकाला गया। सिकरो गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा अर्पित उर्फ कल्लू पड़ोस के तीन अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम करीब छह बजे चारों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए, जिसके बाद तीनों बच्चे घर लौट आए। देर शाम तक कल्लू के घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन तालाब किनारे पहुंचे, जहां कल्लू के कपड़े रखे मिले। अन्य बच्चों ने बताया कि वे तालाब के पास खेल रहे थे और कल्लू तालाब में उतरा था। परिजन और गोताखोरों ने तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की। रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब में जाल डलवाकर रात एक बजे कल्लू का शव तालाब से ढूंढ निकाला।