{"_id":"5c5dce85bdec224a3d3fe217","slug":"injured-in-the-incident-two-students-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो छात्रों की मौत
Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
gaurav gaurav
Chitrakoot
Chitrakoot
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक आलाेक की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
मऊ। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के देउंधा के पास ट्रक की टक्कर से घायल चार बाइक सवारों में दो की मौत हो गई। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतक आपस में पारिवारिक रिश्ते में भाई थे।
बृहस्पतिवार की देर शाम को मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र मुरली अपनी बाइक से अपने गांव के अनीत उर्फ कल्लू पुत्र शिवचरण, राकेश पुत्र भोला व सत्येंद्र पुत्र रामधनी के साथ बालापुर गांव निमंत्रण पर जा रहा था। हाईवे पर रैपुरा थाने के देउंधा गांव के पास सामने से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चारों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए सीएचसी ढमऊ से प्रयागराज रेफर किया गया था। शुक्रवार की सुबह घायलों में आलोक व अनीत की मौत हो गई जबकि अन्य दो राकेश व सत्येंद्र की हालत खतरे से बाहर है। बाइक चालक आलोक ने हेलमेट पहना था। दोनों मृतक पारिवारिक रिश्ते में भाई लगते थे। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी देखरेख में ही बडे़ वाहन अनियंत्रित गति से भाग रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
घर में सबसे छोटा था आलोक
मऊ। मृतकों में आलोक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह छह भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके किसान पिता मुरली व मां दुगली देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दूसरा मृतक अनीत बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पांच भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का था। इस घटना के बाद उसके परिजन व ग्रामीण शोक में हैं। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।